Durgesh Contact

Welcome msg

Plz Join this site for daily Updates ...Thanks for Visiting >.....Durgesh Dewangan (Future of The World)

बुधवार, 13 फ़रवरी 2013

वर्चुयल मेमोरी के एरर को दूर करने का तरीका



कभी कभी जब आप अपने कंप्यूटर पर ज्यादा काम करने लगते हो तो उसमे वर्चुयल मेमोरी कम का एरर आने लगता है और आपका कंप्यूटर काम करना बंद कर देता है आज मैं आपको वो तरीका बताता हू जिससे वर्चुयल मेमोरी कम का एरर आना बंद हो जायेगा |

1. My Computer में जाकर Right clik करके Properties पर क्लीक करे
2. फिर System Properties dialog बॉक्स में Advanced tab पर क्लीक करे

3. इसके बाद Performance एरिया में Settings पर क्लीक करे
4. इसके बाद Performance Options dialog box, में  Advanced tab. पर क्लीक करे

5. यहाँ सबसे निचे  Virtual memory पर click करे
6. यहाँ निचे Initial size value and the Maximum size value  में click करके ज्यादा से ज्यादा साइज़ भर कर ok  कर दे

Yahoo ,G मेल,ओर आपके अन्य Email एक ही बॉक्स में

दोस्तों आज मुझे बहुत ही काम की जानकारी मिली है जो में आपको बता रहा हू
दोस्तों आपने आउटलुक इ मेल तो देखा ही होगा,
जिसमे आप को कुछ सेटिंग करने पड़ते हैं तब जाकर आप उसका इस्तेमाल डाइरेक्ट ईमेल के रूप में कर सकते हैं,
मगर उसकी सेटिंग करना कुछ लोगों की समज के बाहर है,
तो क्यूँ न ऐसा सॉफ्टवेर तलाश किया जाये जिसमे न अपना अकाउंट बनाना पड़े ना ही हर बार लोगिन करना पड़े,ओर अपने सब इ मेल एकही बक्से में मिल जाये.
चाहे वह Yahoo के हों या G Mail के हों.
क्यूँ है ना मजेदार?
तो चलिए पहले उस सॉफ्टवेर को जल्दीसे डाउनलोड कर लीजिये,

सॉफ्टवेर को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें.

मोजिल्ला का "Thunderbird " नामक यह सॉफ्टवेर डाउनलोड करने के बाद उसे अपने कंप्यूटर में इंस्टोल कर लीजिये.




८.५८ MB का यह सॉफ्टवेर जब आप इंस्टोल करदेंगे तो आपके PC पर एक Mozilla Thunderbird नामक फोल्डर बन जाएगा,
बस इस पर क्लिक करें,
सबसे पहली बार इसे इस्तेमाल करने पर यह आपको अपना नाम और ईमेल लिखने को कहेगा,
बस एक बार आप अपना नाम आपका ईमेल yahoo या G mail ID इसमें लिख दें और अपना उस इ मेल का पासवर्ड डालदें.
फिर एंटर की या Continue की दबाने पर यह खुद ही आप का A /c सेटिंग कर देगा.
अब Create Account पर क्लिक करें.
बस तैयार है आपका E Mail बॉक्स.
इसकी सब से बड़ी खूबी यह है की आप एक साथ Yahoo ,G मेल,ओर आपके अन्य Email एक ही बॉक्स में देख सकते हैं.
बस एक-एक करके सब User Name और Password डालदें.
क्यूँ है ना मजेदार
?


यूट्यूब विडियो डाउनलोड करने का आसान तरीका





बिना किसी सॉफ्टवेयर या तकनीकी जानकारी के यूट्यूब विडियो डाउनलोड करने का एक आसान तरीका ।

यूट्यूब से विडियो डाउनलोड करने के लिए आपको बस इतना ही करना है की जिस विडियो को आप डाउनलोड करना चाहते है उसका वेबपते में से y को हटाकर उसकी जगह पर 3 टाइप करदें ।

जैसे अगर आपके विडियो का पता है
http://youtube.com/watch/?vxxxxxxxxxxx
तो एड्रेस बार में इसे बदलकर
http://3outube.com/watch/?vxxxxxxxxxxx
कर दीजिये और इंटर की दबाइए

एक नयी विंडो खुगी जिसमे आपसे वो फॉर्मेट पूछा जायेगा जिसमे आप विडियो को डाउनलोड करना चाहते है (जैसेMP4(SD), MP4(HD), FLV(LQ), FLV(HQ), FLV(HD), AVI, MP3) इसमें अपनी पसंद के फॉर्मेट में क्लिक करने पर आपकी विडियो डाउनलोड होने लगेगा ।

ऐसे ही दो आसान उपाय और है जिनमे आप विडियो के नाम के आगे या जोड़कर यूट्यूब विडियो डाउनलोड कर सकते हैं जैसे
http://kissyoutube.com/watch/?vxxxxxxxxxxx
या
http://kickyoutube.com/watch/?vxxxxxxxxxxx

इस उपाय में आपको एक जावा एप्लेट रन करने कहा जाता है जिसके बाद नए खुले पेज में विडियो डाउनलोड करने के विकल्प में से चुनकर आप विडियो डाउनलोड कर सकते हैं ।

वैलेंटाइन डे स्पेशल जिंदगी है छोटी हर पल मे खुश हुं



दोस्तों आज की पोस्ट आपके लिए खाश है क्युकि आज वैलेंटाइन डे है आज मैं आपको कुछ ऐसी साईट पर लेकर चलूँगा जहाँ आपके लिए 100 लव सोंग होंगे और एक ऍसी साईट पर लेकर चलूँगा जहाँ आपको आपके प्यार के बारे में पता चलेगा कि उसके दिल में आपके लिए कितना प्यार है और अगर आपका दिल टूट चूका है और आप मुस्कुराना भूल गये हो तो आपके लिए एक ऍसी साईट भी है जो आपके मुरझाये हुए चेहरे पर मुस्कान ला देगी तो चलिए सबसे पहले आपको लेकर चलता हू ऍसी साईट पर जहाँ आपको १०० प्यार भरे गाने सुनने को मिलेंगे और आप उन्हें सुनते सुनते डाउनलोड भी कर सकते हो वहा जाने से पहले मेरी पसंद का भी एक गाना सुनते जाइये ये है मेरी पसंद का गाना और पुरे 100 गाने सुनने के लिए यहाँ क्लीक करे
अब आपने गाने तो सुन लिए होंगे पर आप जिसकी याद में ये गाने सुन रहे हो या जिसके लिए सुन रहे हो क्या आपको पता है कि उसके दिल में आपके लिए कितना प्यार है नहीं पता तो यहाँ क्लीक करे और अपना और अपने प्यार का नाम डाल कर देखे कि कितना प्यार करता है आपको वो इन्सान जिसे आपने अपने दिल में छुपा रखा है
अब आपने गाने भी सुन लिए होंगे और ये भी पता लगा लिया होगा कि आप दोनों के बीच कितना प्यार है तो अब अपनी कुंडली भी मिला लीजिये यहाँ क्लीक करके
दोस्तों जरुरी नहीं कि आज हर किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट हो कोई कोई बेचारे ऐसे भी होंगे जिनका दिल टूट चूका होगा और उनके चेहरे से मुस्कुराहट गायब हो गई होगी ये साईट ऐसे ही लोगो के लिए है जिस पर जाकर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट जरुर आ जाएगी  इस साईट पर जाने के बाद आपको बस लडकी के चेहरे के साथ छेडा छाडी करनी है उसके बाद देखे क्या होता है वो लड़की आपके चेहरे पर मुस्कुराहट ला देगी 
पिछले महीने एक ऐसे ही मेरे दोस्त है जिन्होंने बहुत ही टूटे हुए दिल एक शायरी लिख कर भेजी आप भी देखे उस शायरी को



आज दुल्हन के लाल जोडे मे उसे उसकी सखियो ने सजांया होगा
मेरी जान के गोरे हांथो को मेंहदी से सजाया होगा 
बहुत गहरा चढा होगा मेहंदी का रंग 
उस मेहंदी मे उसने मेरा नाम छुपाया होगा

रह रह कर रो पड़ी होगी 
जब उसको खयाल मेरा आया होगा 
खुद को देखा होगा आईने मे 
तो अक्स मेरा भी नजर आया होगा

लग रही होगी बहुत ही सुन्दर वो आज
उसको देखकर चांद भी आज शरमाया होगा 
आज मेरी जान ने अपने मां बाप की इज्जत को बचाया होगा 
उसने बेटी होने का हर फर्ज निभाया होगा 

मजबूर होगी वो सबसे से ज्यादा 
सोचता हु किस तरह उसने खुद को समझाया होगा
अपने हांथो से मेरे खत को जलाया होगा 
खुद को मजबूत बना कर मेरी यादो को मिटाया होगा 

भुखी होगी वो जानता हु मै 
मेरे बिना उसने कुछ न खाया होगा 
कैसे संभाला होगा खुद को 
जब उसने फेरो मे खुद को जलाया होगा 
पर सोचता हुं क्या इन सब के बिच उसे मेरे दिल का एक बार भी खयाल आया होगा

केसी लगी ये टूटे हुए दिल से लिखी गई शायरी थोड़ी बहुत तो अच्छी लगी होगी और मेरी तरफ से भी आपके लिए हाजिर है एक बार फिर से घिसी पिटी शायरी


जिंदगी है छोटी पर हर पल मे आज खुश हुं
आज पनीर नही है दाल मे ही खुश हुं। 
आज गाड़ी मे जाना है वक्त नही 
दो कदम चल कर ही खुश हु।
आज किसी का साथ नही 
किताब पढ कर ही खुश हुं।
आज कोई नराज है 
उसके इस अंदाज मे भी खुश हुं।
जिसको देख नही सकता 
उसकी आवाज मे भी खुश हुं।
जिसको पा नही सकता 
उसकी याद मे भी खुश हुं।
आने वाले पल का पता नही 
सपनो मे ही खुश हुं।
हंसते हंसते ये पल बितेंगे 
ये सोच कर ही खुश हुं।
जिंदगी है छोटी हर पल मे खुश हुं।

दोस्तों शेरो शायरी तो बहुत हो गयी आपको आज की पोस्ट में थोडा बहुत मजा तो आया होगा और चलते चलते आपके लिए छोड़ जाता हू कुछ ऐसे वालपेपर जो आपको बहुत पसंद आएंगे और वेलेंटाइन्स डे गुजर जाने के बाद भी आपके कंप्यूटर की शोभा बढाएंगे

















सारे वालपेपर डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे 

रोज नये नये SMS आपके मोबाइल पर




अगर आपको रोज नये नये SMS पढ़ने को शोक है जो आज मै आपको तीन ऐसी साइट के बारे मे बता रहा हुँ। जहाँ आप अपने मोबाइल का नम्बर रजिस्टर कर के रोज अपने मोबाइल पर नये नये SMS पढ  सकते है वो भी मुफ्त मे।
पहली साइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करे।
दूसरी साइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करे।
तीसरी साइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करे।
अगर आपको भी ऐसी किसी साइट के बारे मे पता है जिसके द्वारा रोज नये नये SMS मोबाइल पर आते हो तो मुझे जरूर बतायें मुझे भी SMS पढ ने का बहुत शौक है

किसी भी आईडी को डिलीट करने का बेहतरीन तरीका


मेरे पास ऐसे बहुत से लोगो की मेल आती है जो मुझ से पूछते है कि फेसबुक कि आईडी या जीमेल कि आईडी को केसे डिलीट करते है उनका जवाब मैं मेल से ही दे देता हु अब वो ही तरीका मैं आज मैं आपको बताने वाला हु कि कैसे किसी भी आईडी को डिलीट किया जाता है बहुत से लोगो को फेसबुक के बारे में भी नहीं पता कि उसकी आईडी को केसे डिलीट करते है लेकिन आज मैं आपको जिस साईट का लिंक दे रहा हु उससे बच्चा बच्चा सीख जायेगा कि किसी भी आईडी को डिलीट कैसे करते है
आप यहाँ क्लीक कर के उस साईट पर जाए जो आपको किसी भी साईट के उस लिंक तक पहुचायेगी जिस पर जाकर आप किसी भी आईडी को डिलीट कर सकते है जैसे अगर आपको फेसबुक कि आईडी डिलीट करनी है तो आपको इसके सर्च बॉक्स में फेसबुक लिखना होगा और सर्च पर क्लीक करना होगा एसा करते ही आपके सामने वो लिंक आ जायेगा जिस पर जाकर आप अपनी फेसबुक की आईडी को हमेशा के लिए डिलीट कर सकते हो
उम्मीद करता हु ये साईट उन लोगो के काम जरुर आएगी जो अपनी फेसबुक आईडी को हमेशा हमेशा के लिए डिलीट करने का विचार कर रहे 

अब 24 घंटे ऑनलाइन रहकर चेटिंग करे



अगर आप अपने दोस्तों के साथ चेटिंग करते हो और चाहते हो कि आप एक साथ एक ही टाइम में अपनी सारी आईडी के दोस्तों के साथ चेटिंग हो जाये तो मैं आपको एक ऐसे सोफ्टवेयर के बारे में बता रहा हु जिसे आप अपने मोबाइल में डालने के बाद 24 घंटे ऑनलाइन रह सकते हो अपने मोबाइल से और अपनी सारी आईडी से एक साथ लोगिन होकर चेट कर सकते हो बहुत से लोग चेटिंग करने के लिए इसी सोफ्टवेयर का इस्तेमाल करते है 
ये है वो सोफ्टवेयर जिसे डालने के बाद आप 24 घंटे ऑनलाइन रह सकते हो ये सोफ्टवेयर लगभग सभी मोबाइल फोन में डल जाता है इसे आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते है या फिर यहाँ से डाउनलोड करे इसे डाउनलोड करने के बाद आपको इस साईट पर अपनी आईडी बनानी होगी उसके बाद आप किसी भी आईडी से लोगिन होकर एक साथ सारी आईडी से चेटिंग कर सकते हो