आपके विंडोज के एक उपयोगी औजार का नवीनतम संस्करण ।ये मुख्य रूप से कोई प्रोग्राम नहीं है बल्कि .NET Framework एक वर्चुअल मशीन है जो Framework में लिखे प्रोग्राम को सपोर्ट करती है ।ढेर सारे प्रोग्राम ऐसे होते है जिनको चलने के लिए .NET Framework कि जरुरत होती है ।इसे इन्स्टाल करने के लिए आपके कंप्यूटर पर Windows XP SP3, Windows Server 2003 SP2, Windows Vista SP1 या अधिक , Windows Server 2008, Windows 7 होना चाहिए ।ये ऑफलाइन इंस्टालर है । इस टूल का आकार है 48 एमबी,यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।
एक मुफ्त औजार विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अपने प्रियजनों या सहकर्मियों से जुड़े रहने के लिए । इसमें आप एक से अधिक लोगों से भी जुड़ सकते हैं ।इस औजार से आप आप विडियो कांफ्रेंसिंग के आलावा चैट और फाइल ट्रान्सफर भी कर पायेंगे ।इसमें आप सार्वजनिक सर्वर के द्वारा भी लोगों से जुड़ सकते हैं या चाहें तो अपना व्यक्तिगत सर्वर बनाकर सीमित या विशेष लोगों के संपर्क में रहा सकते हैं । इसके उप योग के विषय में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें ।सिर्फ 8.5 एमबी आकार का मुफ्त औजार ।इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
एक अकेला प्रोग्राम जो आपको अलग अलग फॉर्मेट के अनेक तरह कि फाइल्स को देखने कि सुविधा देता है ।इसमें आप बड़ी टेक्स्ट फाइल्स (4 जीबी तक ) भी देख सकते हैं या सभी प्रमुख इमेज फॉर्मेट और ऑडियो विडियो फॉर्मेट भी प्ले कर सकते हैं ।इसमें आप टेक्स्ट डोक्युमेंट - Text / Binary / Hex / Unicodeइमेज फोर्मट्स - BMP, JPG, GIF, PNG, TGA, TIFFऑडियो विडियो - avi, mpeg, wmv, mp3, midiवेब - HTML, XML, DOC, XLSऔर भी बहुत सी फाइल्स को देख पायेंगे बिना ढेरों अन्य सॉफ्टवेयर इन्स्टाल किये ।इसका पोर्टेबल वर्जन भी साथ में दिया जा रहा है ताकि आप किसी अन्य कंप्यूटर पर बिना कोई सॉफ्टवेयर इन्स्टाल किये कोई ही जरुरी फाइल खोल सकें ।इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । पोर्टेबल वर्जन डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।ब्रॉडबैंड शुरू नहीं हुआ है फिर भी कोशिश है कि रोज कम से कम एक पोस्ट तो दी जा सके ।
अगर आप एक से ज्यादा ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग करते हैं तो ये एक ऑपरेटिंग सिस्टम से दुसरे में जाना आसान कर देगा । बस एक क्लिक से आप अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम का प्रयोग कर पायेंगे ।ये आपके टास्क बार में रहेगा और आपको चुनने कि सुविधा देता है कि आप अगली बार जब रिस्टार्ट करें तो कौन सा ऑपरेटिंग सिस्टम ।एक मुफ्त 257 केबी का औजार ।यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।
Ccleaner के निर्माताओ का एक और उपयोगी मुफ्त औजार ।आपके कंप्यूटर के हार्डवेयर कि सारी जानकारियां बस एक क्लिक से आपके सामने होंगी ।इससे आप जान पाएंगे के आपने जहाँ से कंप्यूटर खरीदा उन्होंने आपको कोई और हार्डवेयर तो नहीं दे दिया ।इसका उपयोग आपके किसी डिवाइस के ड्राईवर खो जाने पर उस डिवाइस के मॉडल नं जानकर ड्राईवर ढूँढने में भी कर सकते हैं ।सिर्फ 1.23 एमबी का मुफ्त पोर्टेबल औजार ।यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।
Ccleaner के निर्माताओ का एक और उपयोगी मुफ्त औजार ।आपके कंप्यूटर के हार्डवेयर कि सारी जानकारियां बस एक क्लिक से आपके सामने होंगी ।इससे आप जान पाएंगे के आपने जहाँ से कंप्यूटर खरीदा उन्होंने आपको कोई और हार्डवेयर तो नहीं दे दिया ।इसका उपयोग आपके किसी डिवाइस के ड्राईवर खो जाने पर उस डिवाइस के मॉडल नं जानकर ड्राईवर ढूँढने में भी कर सकते हैं ।सिर्फ 1.23 एमबी का मुफ्त पोर्टेबल औजार ।यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।
ब्लोगर, वर्डप्रेस, जूमला और वेबपेज बनाने का सबसे आसान औजार अब आपके लिए पोर्टेबल रूप में ।इसे चलाना पेंट प्रोग्राम चलाने के जितना ही आसान है थोड़ी रचनात्मक और थोड़े अभ्यास के द्वारा आप अपने ब्लॉग के लिए अपनी पसंद का खुबसूरत टेम्पलेट बना पायेंगे ।एक बार पहले इस औजार के विषय में बताया जा चुका है पर इस रूप में ना आपको सीरियल या क्रैक कि जरुरत होगी ना ही इन्स्टाल करने की ।70 एमबी आकार का पोर्टेबल उपयोगी औजार ।यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।