आपके मोबाइल पर चलने वाले जावा (.jar) प्रोग्राम्स को अब आप अपने कंप्यूटर में चलाकर देख पाएंगे इस मुफ्त 1.7 एमबी के औजार की सहायता से ।इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । इसके लिए आपके कंप्यूटर पर Java Runtime Environment इन्स्टाल होना जरुरी है ।अगर ये आपके कंप्यूटर पर Java Runtime Environment पहले से इन्स्टाल नहीं है तो आप इस १० एमबी आकार के टूल कोयहाँ क्लिक कर डाउनलोड कर सकते है । इस microemulator प्रोग्राम को चलाने के लिए पहले इसे अन जिप करेंअब microemulator पर राईट क्लिक कर ओपन विथ Java(TM) Platform SE binary चुने ।
ऊपर दिए चित्र की तरह ।अब आप चाहे फाइल मेनू से ओपन कर मोबाइल प्रोग्राम चला सकते है या इस प्रोग्राम के विंडो पर इसे ड्रॉप करके भी चला सकते है ।
एक छोटा पोर्टेबल औजार जो आपके यूएसबी पेन ड्राइव को अलग आइकन, बैकग्राउंड और उसके फॉण्ट को अलग रंग देने की सुविधा देता है ।इसमें आप फोल्डर के आइकन, रंग आदि को भी बदल पाएंगे और अपने पेनड्राइव को खुबसूरत और अलग बना पाएंगे वो भी आसानी से बस आइकन फाइल और बैकग्राउंड के लिए इमेज फाइल चुनकर ।सिर्फ ३.१२ एमबी का मुफ्त पोर्टेबल औजार बस अनजिप करें और उपयोग के लिए तैयार ।यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।
एक सॉफ्टवेयर जिसमे है ऑडियो विडियो प्लेयर, ऑडियो विडियो कटर, ऑडियो कन्वर्टर , विडियो कन्वर्टर, फोटो कटर, फोटो कन्वर्टर और इन्टरनेट टूल्स ।इतना सब वो भी मुफ्त और सिर्फ़ ८ एमबी आकार में । इसे उपयोग करने के लिए आपके कंप्यूटर पर डोट नेट 3.5 इन्स्टाल होना चाहिए । अगर वो इन्स्टाल नही है तो इस प्रोग्राम को रन करते ही वो आपके लिए डोंट नेट डाउनलोड पेज खोल देगा जहाँ से आप इसे इन्स्टाल कर सकते हैं ।यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।
एक पॉवर टूल जो मेमोरी मुक्त करे , डिस्क डीफ्रेग करे एक क्लिक से टास्क मेनेजर और कमांड प्रोम्प्ट चलाये सिस्टम रेस्टोरे करे या रेस्टोरे पॉइंट बनाये और भी बहुत कुछ ।सिर्फ़ 2 एमबी में और पोर्टेबल तो इंस्टाल भी नही करना पड़ेगा ।यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें